कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष से मिले युवा कांग्रेस अध्यक्ष ddnewsportal.com

कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष से मिले युवा कांग्रेस अध्यक्ष ddnewsportal.com

कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष से मिले युवा कांग्रेस अध्यक्ष 

नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने की हर्ष वर्धन चौहान से मुलाकात, बंद कमरे मे भी हुई गुफ्तगू

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निगम भंडारी ने पांवटा साहिब मे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन चौहान से मुलाकात की। आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। हालांकि इस दौरान सामान्य चर्चा हुई लेकिन सूत्र बताते हैं कि कुछ समय के लिए बंद कमरे मे दोनो के बीच विशेष गुफ्तगू हुई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर हर्षवर्धन चौहान से आशीर्वाद लेने पहुंचे हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी पांवटा साहिब पंहुचे।
हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिरमौर जिले के पांवटा साहिब पहुंचे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य उपाध्यक्ष शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान से मिले। हर्षवर्धन चौहान ने उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि हर विधानसभा में अधिक से अधिक युवाओ को युवा कांग्रेस में जोड़े ताकि कांग्रेस और मजबूत हो। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस के लिए हर

समय उनका सहयोग रहेगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव शेर सिंह नेगी, रघुवीर कपूर, रामभज कपूर, पूर्व प्रदेश युवा काँग्रेस उपाध्यक्ष राकेश नेगी, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अत्तर कपूर, पूर्व प्रदेश महासचिव इंतजार अली, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।